अभनपुर में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु विद्यालयों में 17 जुलाई तक शिविर का आयोजन, 216 विद्यार्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विद्यार्थियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर विकासखंड अभनपुर के चयनित विद्यालयों में 15 जुलाई एवं 17 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को कुल 216 प्रमाण पत्र जारी किए गए। इनमें शासकीय हाई स्कूल गिरोला में 15 आय, 23 निवास एवं 2 जाति प्रमाण पत्र, पी.एम.श्री सेजेस अभनपुर में 26 आय, 12 निवास एवं 33 जाति प्रमाण पत्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकरी में 31 आय, 16 निवास एवं 12 जाति प्रमाण पत्र तथा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रवेली में 22 आय, 13 निवास एवं 11 जाति प्रमाण पत्र दिए गएद्य इस प्रकार शिविर के दौरान कुल 94 आय प्रमाण पत्र, 64 निवास प्रमाण पत्र एवं 58 जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए।
विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होने हेतु सूचित करें, ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र समय पर तैयार किए जा सकें।
इस अवसर पर अभनपुर तहसीलदार सीता शुक्ला एवं नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
वर्ष 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, इन बातों का रखें ध्यान











