उफनते नाले में बही थार: लोगों ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। उफनते नाले को पार करने की कोशिश में एक थार वाहन तेज बहाव में बह गई। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मामला जांजगीर चांपा जिले का है।

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण जांजगीर-चांपा के दुपट्टा मोड़ के पास स्थित नाला उफान पर था और पानी का बहाव बेहद तेज था। इसके बावजूद चालक ने वाहन को नाला पार कराने का प्रयास किया। जैसे ही थार नाले के बीच पहुंची, तेज धारा के सामने चालक का नियंत्रण जवाब दे गया और वाहन बहाव में बहने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खतरे को भांपते हुए वाहन में सवार सभी लोग तत्काल बाहर निकल आए। कुछ ही पलों बाद थार पूरी तरह तेज बहाव की चपेट में आ गई। यदि थोड़ी भी देर होती तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

बारिश में लापरवाही पड़ सकती है भारी

बारिश के मौसम में प्रशासन लगातार लोगों से उफनते नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले मार्गों को पार नहीं करने की अपील कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज जलधारा के सामने बड़े और भारी वाहन भी असहाय हो जाते हैं। ऐसे में पानी कम होने तक इंतजार करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और किसी भी हालत में उफनते नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं। यदि किसी मार्ग पर पानी का बहाव अधिक हो तो वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: राहत की बारिश बनी आफत, पुलिया बहते ही आवागमन प्रभावित, दर्जनों गांवों से संपर्क टूटा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button