दर्दनाक हादसा: सड़क सफाई कर रही महिला मजदूर को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सड़क की सफाई कार्य में जुटी मजदूर महिला को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से ट्रेलर को हटाकर यातायात बहाल कराया। घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

डिवाइडर पार कर पलटा ट्रेलर

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर की ओर से आ रहा बजरी से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर की सड़क पर पलट गया। उसी समय सड़क की सफाई कर रही महिमा कोसले ट्रेलर की चपेट में आ गई। ट्रेलर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घंटों लगा रहा जाम, क्रेन से हटाया गया ट्रेलर

हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बाद में क्रेन की सहायता से पलटे ट्रेलर को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे मेंटेनेंस कार्य करा रहे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मृतका के परिजनों ने राज्य सरकार और एनएच प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मगरलोड में दर्दनाक हादसा: पति-पत्नी की मौत, भाई के निधन की सूचना पर ससुराल से घर लौट रहे दंपति, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button