फिगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 किलो गांजे के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर के दो तस्कर भी दबोचे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले की फिंगेश्वर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 10.961 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए गांजा खरीदने वाले रायपुर के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 5.48 लाख रुपये बताई गई है, जबकि बोलेरो वाहन, मोबाइल फोन समेत कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 12.45 लाख रुपये है।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान फिंगेश्वर थाना पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 10.961 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई: बोलेरो से गांजा तस्करी का खुलासा

24 जुलाई 2026 को राजिम-महासमुंद-छुरा मार्ग पर लगाए गए चेकिंग पॉइंट पर पुलिस ने संदिग्ध सफेद बोलेरो वाहन (CG18L6718) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 2.982 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल और बोलेरो वाहन जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र निवासी मोहम्मद शकील उर्फ राजा लाइट और मोहम्मद फैजान बख्श को बेचने वाले थे। पुलिस ने मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए दोनों खरीदार तस्करों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक, उमेश यादव (27 वर्ष), जितेंद्र बघेल (34 वर्ष), मोहम्मद शकील उर्फ राजा लाइट (35 वर्ष) और मोहम्मद फैजान बख्श (30 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.982 किलोग्राम गांजा, बोलेरो वाहन और तीन मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 8.25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

दूसरी कार्रवाई: सूने मकान से 7.979 किलो गांजा बरामद

25 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर फिंगेश्वर पुलिस ने ग्राम बोरसी के चैतरा मोड़ के पास एक सूने मकान में छापा मारा। यहां से महेश उर्फ शिवांश जांगड़े (21 वर्ष) और लवीन कुमार जांगड़े (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से 7.979 किलोग्राम गांजा तथा दो मोबाइल बरामद किए गए। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 लाख रुपये तथा मोबाइल सहित कुल जब्ती लगभग 4.20 लाख रुपये आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गरियाबंद पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

फिल्मी स्टाइल में हो रही थी गांजा तस्करी, गरियाबंद पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button