सब्जी खरीद रहे युवक को जहरीले सांप ने डसा, करेलों के ढेर में छिपा था कोबरा, बाजार में मचा हड़कंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सब्जी खरीद रहे एक युवक को करेलों के ढेर में छिपे जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि युवक को कुछ समझ ही नहीं आया, लेकिन जैसे ही सांप ने फन फैलाया, उसके होश उड़ गए। वहीं पूरे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मामला बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक बाजार का है।

करेला खरीद रहे युवका को डसा

जानकारी के अनुसार, बहतराई निवासी बिहारी साहू किसी काम से मुंगेली नाका गए थे। लौटते समय उन्होंने नेहरू नगर के साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने के लिए रुककर करेला चुनना शुरू किया। इसी दौरान करेलों के बीच छिपा जहरीला कोबरा अचानक बाहर निकला और उनके बाएं हाथ की उंगली पर डस लिया।

सांप के डसते ही युवक दर्द से चीख पड़ा। आसपास मौजूद दुकानदार और ग्राहक तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू किया, जिससे उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। युवक का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

घटना के बाद बाजार में मौजूद लोगों ने सांप को पकड़ने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोबरा काफी देर तक फन फैलाकर फुफकारता रहा, जिससे बाजार में दहशत फैल गई। कई दुकानदार डर के कारण अपनी दुकानें छोड़कर दूर हट गए और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जैसे-तैसे सांप का बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जमीन पर सोते समय सांप ने डसा, पिता-पुत्री समेत तीन की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button