हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर देवांगन समाज की महिलाओं द्वारा 2 अगस्त को सावन के पावन अवसर पर हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सावन पर्व मनाया गया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं और वृक्षारोपण के माध्यम से सामाजिक एकता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाई स्कूल पिपरौद की प्राचार्या श्रीमती कृष्णा देवांगन थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बढ़ईपारा स्कूल की शिक्षिका श्रीमती मंजू देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवापारा स्टाफ नर्स श्रीमती यशोदा देवांगन उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर देवांगन समाज के अध्यक्ष बुधराम देवांगन, खेलन देवांगन, महिला अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, सचिव रेखा देवांगन, उपाध्यक्ष शारदा देवांगन, रितु देवांगन, कोषाध्यक्ष रीना देवांगन, संरक्षक कुंती देवांगन एवं रुक्मणी देवांगन सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हरियाली महोत्सव के दौरान रस्साकशी, कुर्सी दौड़, मोमबत्ती जलाओ, मटका फोड़, बिंदी लगाओ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में वीणा देवांगन, मीना देवांगन, गणेश देवांगन, कला देवांगन, इंद्रोतीन देवांगन, पिंकी देवांगन, सरोज देवांगन, जय देवांगन, अजय देवांगन, रामकुमार देवांगन, मोहन देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन धनेश देवांगन ने किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button