नवापारा के इन इलाकों में कल बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित, ये कारण आए सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के कई क्षेत्रों में कल गुरुवार 6.8.2026 को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसे लेकर विद्युत विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली सप्लाई अलग-अलग एरिये में प्रभावित रहेगी।
विभाग के मिली जानकारी के अनुसार दिन गुरुवार को रेलवे लाइन ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग हेतु LT लाइन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें प्रभावित होने वाले क्षेत्र खोलीपारा, शिक्षक कालोनी अंतर्गत आने वाले समस्त उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा बंद
इसी तरह 06/08/2026 दिन गुरुवार को ही 11KV सिंधी कालोनी फीडर में पुराना रुद्र राइस मिल के पास एडिशनल ट्रांसफार्मर लगाने हेतु एवं कुलेश्वर कॉलेज के पीछे पोल लगाने हेतु प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। जिसमें प्रभावित होने वाले क्षेत्र नगर पालिका, नल घर चौक से तिरंगा चौक तक बंद रहेगा।
जिससे नगर पालिका नल घर, सरकारी अस्पताल, शांति चौक, जागृति चौक,सिंधी कालोनी , बगदेहीपारा, इंटेकवेल, सेवा ट्रांसफार्मर, पुट्टी फैक्ट्री, बंगानी ब्रिक्स तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । विभाग ने बताया कि समय में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











