उभरते आदिवासी समाजसेवी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आदिवासी दिवस के एक दिन पहले बुझ गया चिराग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– गरियाबंद जिले के छुरा से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां आदिवासी समाज के मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े मामलों में सक्रिय रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़ागांव निवासी रेख राम ध्रुव युवा सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार को रेख राम गांव के पास टहल रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन में उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र में शोक की लहर

युवक की मौत की खबर लगते हुए गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर रेख राम ध्रुव का घर था। लेकिन घर की दहलीज तक पहुंचने से पहले हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। जिस युवक के घर लौटने का इंतजार उसके परिजन और परिचित कर रहे थे, उसी के सड़क हादसे का शिकार होने की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि रेख राम ध्रुव आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और जनसरोकार के विषयों को लेकर सक्रिय रहता था। सामाजिक विषयों पर अपनी बात बेबाकी से रखने और समाज की समस्याओं को सामने लाने के लिए वह स्थानीय स्तर पर पहचान बना रहा था।

एक युवा समाजसेवी के रूप में उसकी सक्रियता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के कारण समाज के लोगों में उसके प्रति विशेष जुड़ाव था। उसकी असमय मौत से गांव ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज से जुड़े लोगों में भी गहरा दुख है। सामाजिक लोगों ने बताया कि आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या युवक की ने परिवार के साथ-साथ उसके साथ सामाजिक गतिविधियों में जुड़े लोगों को भी गहरा आघात पहुंचाया है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर छुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मच्युरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। साथ ही अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोपेड, ग्रामीण की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button