परिक्षेत्र साहू समाज अभनपुर द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान, विधायक इन्द्र कुमार साहू ने संगठन की मजबूती का दिया संदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– परिक्षेत्र साहू समाज अभनपुर के तत्वावधान में नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भव्य अभिनंदन समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में राजिम भक्तिन माता समिति तथा जिला साहू संघ रायपुर (ग्रामीण) के नवनिर्वाचित सदस्यों का पूरे सामाजिक रीति-रिवाज और उत्साह के साथ सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अभनपुर क्षेत्र के विधायक इन्द्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया। समारोह के दौरान मंच पर आसीन समस्त अतिथियों एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पारंपरिक रूप से गमछा, स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर आदरपूर्वक सम्मानित किया गया।

राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालाराम साहू, उपाध्यक्ष डॉ. आलोक चंद्रिका साहू, महिला उपाध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, संगठन सचिव रमेश कुमार साहू एवं महिला संगठन सचिव गीता देवी साहू का आत्मीय अभिनंदन किया गया। वहीं जिला साहू संघ रायपुर (ग्रामीण) से अध्यक्ष हीरामन साहू, उपाध्यक्ष पोषण लाल साहू, महिला उपाध्यक्ष धनमती साहू, संगठन सचिव योगेश कुमार साहू एवं महिला संगठन सचिव सरस्वती साहू का समाज सेवा के इस नए दायित्व के लिए विशेष सम्मान किया गया।
समाज सेवा में योगदान देने वालों का भी सम्मान
इस गरिमामय अवसर पर समाज सेवा में सतत योगदान देने वाले वरिष्ठ अतिथियों का भी अभिनंदन किया गया, जिनमें जिला साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष धरम दास साहू, तिल्दा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष मनी राम साहू, चम्पारण-नवागाँव परिक्षेत्र साहू संघ के उपाध्यक्ष राम कुमार हिरवानी, अभनपुर तहसील साहू संघ के न्याय प्रकोष्ठ सहसंयोजक रवि शंकर साहू, एवं महामंत्री तथा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष (नवापारा )सुरेंद्र साहू एवं नवापारा नगर व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डिगेश्वर साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक इन्द्र कुमार साहू ने कहा कि साहू समाज की मजबूती उसकी एकजुटता और सामाजिक संस्कारों में है। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी समाज को संगठित करते हुए हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों को आगे बढ़ाने का काम करें। राजिम भक्तिन माता के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिए मिलजुलकर कार्य करें, यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी अपने उद्बोधन में समाज की संगठनात्मक मजबूती, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राजिम भक्तिन माता के आदर्शों पर चलकर समाज को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की सफलता में परिक्षेत्र साहू संघ अभनपुर के अध्यक्ष पवन कुमार गुरूपंच, उपाध्यक्ष नेत राम साहू, महिला उपाध्यक्ष हेमलता साहू, संगठन सचिव मानसिंग साहू, महिला संगठन सचिव लेखप्रभा साहू, सचिव टेकचंद साहू, संरक्षक राघवेंद्र साहू व भोज राम साहू तथा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक परमेश्वर साहू सहित परिक्षेत्र व ग्रामीण अंचलों से आए समस्त पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित सामाजिक जनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











