दीपों की रोशनी में गूंजा हर-हर महादेव, शीतलापारा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के दैवीय स्थल शीतलापारा स्थित श्री मंगलमूर्ति हनुमान एवं शिव मंदिर परिसर में जय श्री राम अखाड़ा रामायण मंडल द्वारा एक दिवसीय दिव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं विशेष पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में नगर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, बच्चे एवं बुजुर्ग शिवभक्त शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेशजी एवं अखाड़ा रामायण चौक के पंडित संतोष मिश्रा (तर्रीवाले) के श्रीमुख से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ की गई। इसके पश्चात श्री मंगलमूर्ति हनुमान जी एवं शिव मंदिर में अखंड दीप प्रज्वलित किए गए। पूजन से पूर्व हनुमान चालीसा, शिवाष्टक एवं 108 बार “राम-राम” नाम का जाप कर शिवालय का भस्मात्मक बनाया गया।

इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। निर्माण पूर्ण होने के पश्चात विशेष पूजन, अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन हुआ। भगवान शिव की आराधना के बाद सभी शिवभक्त अपने सिर पर पार्थिव शिवलिंग धारण कर कतारबद्ध होकर शीतला तालाब पहुंचे, जहां विधिवत विसर्जन किया गया।

आकर्षक दीपों से सजाया

इस अवसर पर श्री मंगलमूर्ति हनुमान जी एवं शिव मंदिर परिसर को आकर्षक दीपों से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय एवं दिव्य दिखाई दे रहा था। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन साहू, राहुल केसरी, धरम साहू, हुकुम साहू, संतोष साहू, मुकेश निषाद, दीपक साहू, नागेंद्र साहू, निखिल साहू, नागेश्वर साहू सहित शीतलापारा के समस्त मोहल्लेवासियों का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

4 घंटे में बना 1 लाख 80 हजार पार्थिव शिवलिंग, श्रद्धा से गूंज उठा राधाकृष्ण मंदिर परिसर, तीसरे सोमवार को होगा सहस्त्र जलधारा का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button