प्रेम विवाह के बाद युवक की मौत: पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रेम विवाह के एक साल बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वारदात के 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि नवविवाहिता ने अपने पति पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घटना 15 जुलाई की है। सुभाष ब्लॉक एसईसीएल कॉलोनी में अंकित सोनवानी गंभीर हालत में मिला था। उसके पैर में गहरा घाव था और लगातार खून बह रहा था। परिजन उसे तत्काल एसईसीएल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन निजी अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने जताया था हत्या का शक

अंकित की मौत के बाद उसकी बहन अंकिता सहित परिजनों ने उसकी पत्नी प्रिया सोनवानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों के मुताबिक अंकित और प्रिया ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच शराब पीने और अन्य छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान प्रिया ने कथित तौर पर अंकित के पैर में चाकू मार दिया। चोट लगने के बाद उसके पैर से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी हालत बिगड़ती चली गई। मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार अंकित को ऐसी बीमारी थी, जिसके कारण खून का थक्का बनने में सामान्य से अधिक समय लगता था। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी को भी इस बीमारी की जानकारी थी। ऐसे में पैर में लगी चोट के बाद लगातार रक्तस्राव उसकी मौत की वजह बना।

आरोपी पत्नी जेल भेजी गई

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में प्रिया सोनवानी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

इज्जत की खातिर बेटी की हत्या, प्रेम विवाह के बाद पिता-चाचा और ताऊ ने बेटी को मार डाला, खेत में फेंका शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button