गरियाबंद जिले में हर्षाेल्लास से मनाया गया आजादी का पर्व: स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बिखेरी छटा, दर्शकों का मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर सांसद श्रीमती चौधरी ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में 80वीं स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंच पर कलेक्टर बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया।

समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती चौधरी ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा। समारोह में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों की संगीतमय नृत्य और कला की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती चौधरी ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

पुरस्कार वितरण अंतर्गत परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर, परेड कमांडर टू आईसी प्रशिक्षु सुबेदार अभिनव सिंह राजपुत, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार बंजारे को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती चौधरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया। इनमें माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल गरियाबंद, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद द्वितीय एवं तृतीय श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार उच्चतर माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास गरियाबंद, द्वितीय स्थान पर स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद एवं तृतीय स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार वर्ग ए मार्च पास्ट प्रोफेशनल में प्रथम स्थान पर 17/19वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल कबीरधाम/पोखरण, द्वितीय स्थान पर जिला पुलिस बल महिला गरियाबंद एवं तृतीय स्थान पर नगर सेना महिला गरियाबंद को मिला। मार्च पास्ट नान प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान पर एसपीसी गर्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद, द्वितीय में स्काउट कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद एवं स्काउट हायर सेकेण्डरी स्कूल कन्या गरियाबंद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा 10 प्लाटून कामाण्डरों को भी प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, अनिल चन्द्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, उप निदेशक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व वरूण जैन, सीईओ जिला पंचायत प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर, नागरिकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा गरियाबंद जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में शांतिपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुख्यमंत्री ने गरियाबंद एसडीओपी निशा सिन्हा को मुख्यमंत्री पुरस्कार से किया सम्मानित, कलेक्टर-एसपी ने दी शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button