घटारानी में बड़ा हादसा टला: ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर पलटी, नवापारा क्षेत्र से पहुंचे थे घटारानी-जमतई घूमने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी-जतमई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर्यटकों को लेकर लौट रहे एक ट्रैक्टर का इंजन अचानक पलट गया। हादसे के वक्त ट्रैक्टर की ट्रॉली में करीब 10 से 12 लोग सवार थे। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रॉली में बैठे लोगों के बीच दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार कठौली (नवापारा) से ग्रामीणों का दल घटारानी-जतमई घूमने पहुंचा था। पर्यटन स्थल से वापस लौटने के दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर का इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह पलट गया, जबकि ट्रॉली भी सड़क पर आ गई।

बड़ी जनहानि टली

हादसे के बाद राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोट लगने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर में सवार लोगों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर के पलटने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

एक दिन पहले हुई घटना, एक की मौत

बता दें कि 15 अगस्त को जतमई मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। मृतक की पहचान नरसिंह ठाकुर के रूप में की गई, जो ग्राम मडेली का रहने वाला था। घटना की सूचना पर छुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जतमई मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button