जिला प्रशासन की अनोखी पहल “प्रोजेक्ट घंटी” से बच्चों में नियमित पानी पीने की आदत को मिल रहा बढ़ावा

इस पहल से स्वास्थय एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे विद्यार्थी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में रायपुर जिले के बच्चों को नियमित अंतराल पर पानी पीने की याद दिलाने के लिए ”प्रोजेक्ट घंटी“ पहल शुरू की गई है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में नियमित रूप से पानी पीने की आदत विकसित की जा रही है।

विद्यालय में यह अनुभव किया गया कि पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण बच्चे नियमित अंतराल पर पानी पीना भूल जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय पर घंटी अथवा रिमाइंडर के माध्यम से बच्चों को पानी पीने की याद दिलाई जाती है। शिक्षक बच्चों को अपनी पानी की बोतल साथ रखने और समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करते हैं।

इसके तहत पानी पीने के लिए उपयुक्त समय निर्धारित किया गया है। शिक्षक एवं PLC सदस्यों द्वारा बच्चों को इस गतिविधि के महत्व की जानकारी दी जाती है तथा उनकी सहभागिता का नियमित रूप से अवलोकन किया जाता है।

दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनने लगी है

इस पहल में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्धारित समय पर बच्चे अपनी पानी की बोतल लेकर पानी पीते हैं। नियमित अभ्यास के चलते यह गतिविधि धीरे-धीरे उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनने लगी है। बच्चों में पानी की बोतल साथ रखने और समय पर पानी पीने की आदत को भी बढ़ावा मिला है।

शिक्षक के प्रयास और PLC सदस्यों के सहयोग से ”प्रोजेक्ट घंटी“ को विद्यालयीन दिनचर्या में शामिल किया गया है। यह पहल सरल, कम लागत वाली और आसानी से दोहराई जा सकने वाली बेस्ट प्रैक्टिस है। इसे विद्यालय की अन्य कक्षाओं में भी आसानी से लागू किया जा सकता है।

विद्यार्थियों ने बताया कि ”प्रोजेक्ट घंटी से हमें समय पर पानी पीने की याद रहती है और अब हम अपनी पानी की बोतल साथ रखना नहीं भूलते।“

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रोजेक्ट धड़कन: बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1142 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, अब तक 1.5 लाख से अधिक बच्चों की हो चुकी स्क्रीनिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button