लल्ला के मामले एक और आरोपी गिरफ्तार, नगर में निकाला जुलूस; दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रासुका की कार्रवाई कर जेल भेजे जा रहे लल्ला सोनवानी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने एवं पुलिस को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले  में NSA के आरोपी लल्ला सोनवानी सहित अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लल्ला सोनवानी को रायपुर जेल ले जाते समय उसके साथियों ने स्कॉर्पियो और करीब चार बाइक से पुलिस वाहन का पीछा किया। आरोप है कि पिपरौद के पास वाहन रोककर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और झूमाझटकी की तथा पुलिस वाहन के दरवाजे खोलकर लल्ला सोनवानी को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया।

नवापारा पुलिस द्वारा इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 132, 221, 296, 351(2) एवं 61 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी मामले की विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन टंडन की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

नवापारा पुलिस ने बताया कि अर्जुन टंडन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके चलते मौके पर फिर संघर्ष की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का नगर में जुलूस भी निकाला।

आरोपियों की तलाश अभी जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल आरोपी सागर कुर्रे और यशवंत सोना ने न्यायालय में सरेंडर किया था। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, अपराधियों को संरक्षण देने अथवा गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

VIDEo

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: रासुका कार्रवाई के दौरान हंगामा, पालिका सभापति सहित कई गिरफ्तार, पुलिस ने नगर में निकाला जुलूस, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button