ब्रेकिंग: बांध में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, 15 अगस्त से थी लापता, पुलिस जुटी जांच में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र स्थित बांध में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला 15 अगस्त से लापता थी। जिसके बाद आज उसका शव बांध में मिला है। शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि पाण्डुका क्षेत्र के ग्राम मोहतरा स्थित बांध में कुछ लोगों ने करीब पांच दिन पहले एक महिला को मृत अवस्था में देखे जाने की बात कही थी। कुछ लोगों को इसकी जानकारी होने के बावजूद मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बाद में यह बात धीरे-धीरे लोगों के बीच चर्चा में आई और किसी तरह पुलिस तक पहुंची।

सूचना मिलने के बाद पाण्डुका पुलिस आज शनिवार मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव की पहचान और शिनाख्ती के लिए पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ की। इसी दौरान ग्राम खरखरा निवासी अहमत कमार, पिता सुकुल राम कमार, उम्र 40 वर्ष, ने शव की पहचान अपनी चाची के रूप में की।

15 अगस्त से थी लापता

अहमत कमार ने पुलिस को बताया कि मृतका का नाम शांति बाई, पति स्व. घुरवा कमार, निवासी ग्राम खरखरा, थाना पाण्डुका है। शांति बाई 15 अगस्त 2026 से घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि महिला का शव कई दिन पुराना है और सड़-गल गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में पाण्डुका पुलिस की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पाण्डुका वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, दो अलग-अलग घटना में 4 घायल, विभाग ने सावधानी बरतने की अपील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button