एक ही फंदे से पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेमी जोड़े होने की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले के जंगल में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ पर एक ही फंदे से युवक-युवती के शव लटके मिले। दोनों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। एक ही फंदे से शव मिलने के कारण पुलिस दोनों के प्रेमी जोड़े होने की आशंका जता रही है।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण खुखड़ी बीनने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक पेड़ पर फांसी के फंदे से युवक और युवती के शव लटके देखे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लटोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल के पास एक HF Deluxe बाइक क्रमांक CG 15 DG 3422 भी खड़ी मिली है। पुलिस को आशंका है कि युवक-युवती इसी बाइक से जंगल पहुंचे होंगे। दोनों ने एक ही फंदे से फांसी लगाई है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में उतारे जाएंगे शव

घटना की सूचना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम की जांच के बाद दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा जाएगा। पुलिस आसपास के इलाके में भी जांच कर रही है। मृतकों के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज मिलने पर उनकी शिनाख्त होने की उम्मीद है।

शवों की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि दोनों ने सोमवार को ही फांसी लगाई होगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मृतक युवक-युवती कौन हैं और वे कहां के रहने वाले थे। पुलिस को आशंका है कि दोनों सूरजपुर या सरगुजा जिले के निवासी हो सकते हैं।

फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मृतकों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही फंदे से लटकता मिला प्रेमी जोड़े का शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button