ब्रेकिंग : थाना परिसर में करंट से युवक की मौत, बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के एक थाना परिसर में शनिवार, 29 अगस्त को उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास पहुंचे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक को बचाने पहुंचे एक पुलिस आरक्षक भी चपेट में आकर झुलस गए। घायल आरक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के विधानसभा थाना का है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले से बिल्हा निवासी रमेश ठाकुर (32) किसी काम से विधानसभा थाना पहुंचा था। थाना परिसर के बाहर लगे वाटर कूलर से पानी लेने के दौरान जैसे ही उसने कूलर को छुआ, वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। तेज विद्युत प्रवाह के कारण रमेश मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा।     

युवक को करंट लगने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे बचाने के लिए दौड़े। इसी दौरान आरक्षक गणेश भी विद्युत प्रवाह की चपेट में आकर झुलस गए। इसके बाद तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और युवक को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आरक्षक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में घायल आरक्षक गणेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद थाना परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं CSEB की टीम ने भी थाना परिसर पहुंचकर वाटर कूलर और विद्युत कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि वाटर कूलर में करंट कैसे आया और विद्युत प्रवाह कूलर के बाहरी हिस्से तक कैसे पहुंचा।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बरसात में बिजली का करंट बन सकता है जानलेवा: इन सावधानियों से बचाएं अपनी और परिवार की जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button