हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। हिन्दी शीघ्रलेखन की परीक्षा आगामी शनिवार 19 सितम्बर को सभी संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएंगी, जबकि रविवार 20 सितम्बर को अंग्रेजी शीघ्रलेखन की परीक्षा रायपुर में संपन्न होगी। 

उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 19 सितम्बर को हिन्दी शीघ्रलेखन (100 शब्द प्रति मिनट) परीक्षा का आयोजन प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी तरह अंग्रेजी शीघ्रलेखन (100 शब्द प्रति मिनट) परीक्षा के लिए केवल एक केंद्र रायपुर में स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट https://ctsp.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है। साथ ही संबंधित परीक्षार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना टेक्स्ट मेसेज के माध्यम से दे दी गई है। परीक्षार्थी उक्त साइट में ओपन कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ओपन स्कूल की हाईस्कूल व हायर सेकण्डरी परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क के साथ इस तारीख तक भरे जा सकेंगे आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button