नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज सुविधा का शुभारंभ, विधायक इंद्र कुमार साहू ने किया उद्घाटन

गर्भवती महिलाओं और प्रसव संबंधी मरीजों को मिलेगी राहत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में शुक्रवार को ब्लड स्टोरेज सुविधा का शुभारंभ अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू के करकमलों से किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं एवं प्रसव संबंधी मरीजों को आवश्यकता के समय रक्त की व्यवस्था में सुविधा मिलेगी। अस्पताल में ब्लड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध होने से प्रसव, सीजेरियन प्रसव सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज सुविधा शुरू कराने और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र साहू द्वारा लगातार प्रयास किए गए। उनके समर्पण, लगन और मेहनत से अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाया गया, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है।

इस सुविधा के सुचारु संचालन एवं अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी अभनपुर बी.बी. कोसरिया के दिशा-निर्देशन एवं सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रसव और सीजेरियन मरीजों को मिलेगी विशेष सुविधा

 

ब्लड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध होने से जरूरत पड़ने पर मरीजों को रक्त की व्यवस्था के लिए होने वाली परेशानियों में कमी आने की उम्मीद है। विशेष रूप से प्रसव एवं सीजेरियन प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन एवं प्रसव संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लड स्टोरेज सुविधा का शुभारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इनकी रही उपस्थिति

उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, जीवनदीप समिति के सदस्य नागेंद्र वर्मा, संजय साहू, साधना सौरज, डॉ. लीलाराम साहू, मुकुंद मेश्राम, सौरभ जैन, जनपद सदस्य श्रीमती वर्षा मिश्रा, पार्षदपति धीरज साहू, सभापति नम्मूनारायण ध्रुव, पूजा कंसारी, जीना निषाद, एल्डरमैन श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, तनु मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दीयों से जगमगाया नवापारा का नेहरू घाट, विधायक इंद्र कुमार साहू ने आरती कर मांगी क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button