आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत; 3 घायल, बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे ग्रामीण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी बाड़ी में काम करने पहुंचे थे, इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश के साथ बिजली गरजने लगी। जिससे बचने ग्रामीण एक झोपड़ी में चले गए, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटना जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है।
तीन ग्रामीणों की मौत, तीन घायल
जानकारी के अनुसार महुदा गांव के ग्रामीण शनिवार को बाड़ी में काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेश खेरवार (24), राम भरोस पटेल (32) और तुलसी राम पटेल (51) को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अंजू पटेल (26), दुलारा बाई (46) और बैशाखू खेरवार (32) घायल हुए हैं। तीनों का अस्पताल में उपचार जारी है। रविवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है। अकलतरा थाना क्षेत्र में सीसीआई प्लांट के पास आकाशीय बिजली गिरने से दूज राम जाटवार (55) की भी मौत हो गई।
सावधानी जरूरी
बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान ग्रामीणों को खुले मैदान, पेड़ों और असुरक्षित झोपड़ियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। मौसम खराब होने पर सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेना चाहिए।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, लाइव वीडियो आया सामने; चंद सेकेंड में मौत, VIDEO











