ड्रोन सर्वे बना वरदान, अभनपुर के घनश्याम को मिला पुश्तैनी जमीन का पट्टा

सिर की छत को मिली स्थायी सुरक्षा: घनश्याम सिन्हा ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों के सपनों को साकार कर रही है। रायपुर जिले के अभनपुर तहसील के ग्राम आमदी के निवासी घनश्याम सिन्हा के जीवन में इस योजना ने बड़ा बदलाव लाया है।

श्री घनश्याम सिन्हा पिता जगदीश सिन्हा अपने परिवार के साथ ग्राम आमदी में पीढ़ियों से अपने पैतृक घर में निवास कर रहे हैं। मकान और जमीन पर कब्जा तो उनका था, लेकिन उनके पास इसका कोई औपचारिक कानूनी दस्तावेज नहीं था। खसरा नंबर 676/21 की आबादी भूमि का पट्टा न होने से उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। मालिकाना हक सिद्ध करने के लिए कोई आधिकारिक अभिलेख नहीं था, सीमा विवाद की आशंका बनी रहती थी और बैंक ऋण लेने में कठिनाई होती थी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी अड़चन आती थी।

अधिकृत आबादी पट्टा सौंपा

केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के अंतर्गत ड्रोन तकनीक के माध्यम से ग्राम आमदी में आबादी भूमि का डिजिटल सर्वेक्षण और सटीक सीमांकन कराया गया। इसके बाद विधिवत प्रक्रिया पूरी कर घनश्याम सिन्हा को उनके आवासीय भूखंड का अधिकृत आबादी पट्टा (प्रॉपर्टी कार्ड) सौंपा गया।

पट्टा मिलने से उन्हें स्पष्ट एवं निर्विवाद मालिकाना हक मिला है, जिससे उनके स्वामित्व को कानूनी सुरक्षा मिल गई है। अब वे प्रॉपर्टी कार्ड के आधार पर मकान के नवीनीकरण एवं विस्तार के लिए बैंकों से आसान ऋण प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई बाधा नहीं रहेगी। ड्रोन आधारित सटीक मैपिंग से सीमा रेखाएं स्पष्ट होने से भूमि विवादों से भी मुक्ति मिल गई है।

पट्टा प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए घनश्याम सिन्हा ने कहा कि हम वर्षों से इसी घर में रह रहे थे, लेकिन अपना कहने के लिए कोई पक्का कागज नहीं था। स्वामित्व योजना के तहत पट्टा मिलने से हमारे सिर की छत को स्थायी सुरक्षा और पहचान मिल गई है। अब हमें सरकारी योजनाओं और वित्तीय सुविधाओं का पूरा लाभ मिलेगा। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और शासन-प्रशासन के आभारी हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ड्रोन सर्वे से बदली तस्वीर, पुश्तैनी घर को मिली दस्तावेजी पहचान, परिवार को मिला भू-अधिकार का दस्तावेजी आधार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button