गरियाबंद ब्रेकिंग: घर से निकली महिला को उठा ले गया तेंदुआ, एक किमी दूर मिला शव; मचा हड़कंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से एक दर्दनाक वन्यजीव हमले की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि घर से शौच के लिए निकली करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। बाद में महिला का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सड़कपरसुली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाटमोहा में मंगलवार सुबह हाटमोहा निवासी उकरी बाई भुंजिया, पति जोहर सिंह भुंजिया, उम्र लगभग 70 वर्ष, मंगलवार सुबह अपने घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान घर के आसपास तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ महिला को उठाकर जंगल की दिशा में ले गया।

महिला के काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए। काफी तलाश के बाद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू की। वन विभाग की टीम द्वारा महिला की मौत की परिस्थितियों और तेंदुए के हमले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

आसपास के गांवों में दहशत

बुजुर्ग महिला की मौत की खबर फैलते ही हाटमोहा सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर पहले से चिंता बनी हुई है। फिलहाल वन विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और ग्रामीणों को भी जंगल और आसपास के इलाकों में अकेले जाने से बचने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

आंगन में सो रहे ग्रामीण को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में बनाया शिकार, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button