नवापारा पुलिस ने गांजा बेचने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 2 अपचारी बालक भी थे शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 402 ग्राम गांजा और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली झिल्लियां बरामद की हैं। मामले में दो अपचारी बालकों की भी संलिप्तता सामने आई है। मामला नवापारा थाना के चंपारण चौकी का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जौंदी निवासी लखन लाल साहू अपने घर से गांजा बिक्री का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 366 ग्राम गांजा और गांजा पैक करने वाली 5 पैकेट झिल्लियां बरामद की गईं। जब्त गांजे और अन्य सामग्री की कुल कीमत 18,750 रुपये बताई गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी लखन लाल साहू ने पुलिस को जानकारी दी कि वह गांजा बिक्री के लिए देवा उर्फ घासी को भी गांजा उपलब्ध कराता है। इसके बाद पुलिस टीम ने दुलना मोड़ के पास दबिश देकर देवा बघेल उर्फ घासी को भी पकड़ा। उसके कब्जे से 50 रुपये कीमत वाले 8 पैकेट और 100 रुपये कीमत वाला 1 पैकेट गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे का कुल वजन 36 ग्राम और कीमत 500 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत धारा 20(बी) NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को रिमांड पर न्यायालय रायपुर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. लखन लाल साहू, पिता बरातू राम साहू, उम्र 62 वर्ष, निवासी शीतलापारा, ग्राम जौंदी, चौकी चंपारण, थाना गोबरा नवापारा।
2. देवा बघेल उर्फ घासी, पिता मोहन बघेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी सतनामीपारा, नवापारा, थाना गोबरा नवापारा।पुलिस के अनुसार मामले में दो अपचारी बालकों की भी संलिप्तता सामने आई है, जिनके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा में चल रहा था गांजे का कारोबार, पुलिस की दबिश में 3 तस्कर गिरफ्तार











