गरियाबंद पुलिस और डायल 112 की तत्परता: उफनते नाले में फंसी बस से 35-40 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू, VIDEO

लगभग 02 से 03 घण्टे तक सरायीबदर और महुआजोरी नाले (थाना मगरलोड,जिला धमतरी) के बीच में फसे थे बस यात्री

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद सहित प्रदेश में लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर हैं। इसी दौरान धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में सरायीबदर और महुआजोरी नाले के बीच यात्रियों से भरी एक बस पानी के तेज बहाव में फंस गई।

करीब 2 से 3 घंटे तक बस में फंसे 35 से 40 यात्रियों की जान खतरे में रही। सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इसी दौरान यात्री बस नाला पार करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन तेज बहाव के चलते वह फंस गई। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में थाना गरियाबंद पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

रस्सी और सुरक्षा उपकरणों की मदद से शुरू किया रेस्क्यू

पुलिस जवानों ने विपरीत परिस्थितियों के बीच साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए रस्सी व अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से बस तक पहुंच बनाई। इसके बाद एक-एक कर सभी 35 से 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते हुए किए गए इस रेस्क्यू से बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल थाना गरियाबंद पुलिस टीम और डायल 112 के अधिकारी-कर्मचारियों की तत्परता और साहस की सराहना की।

भारी बारिश को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी, नाले और रपटों में पानी का बहाव होने पर उन्हें पार करने का जोखिम न उठाएं। जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 को सूचना दें। यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए धैर्य बनाए रखने की भी अपील की गई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबे युवक का शव बरामद, 3 घंटे बाद SDRF ने किया रेस्क्यू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button