मूसलाधार बारिश के बीच अमलोर में विकास की बौछार, विधायक रोहित साहू ने दी सौगातों की झड़ी
उपस्वास्थ्य केंद्र और सीसी रोड का भूमिपूजन, टीना शेड का लोकार्पण; विधायक बोले—गांव-गांव विकास पहुंचाना मेरा संकल्प

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) छुरा :– गणेशोत्सव के अवसर पर ग्राम अमलोर में विकास कार्यों की सौगात मिली। शुक्रवार को राजिम विधायक रोहित साहू ने उपस्वास्थ्य केंद्र और सीसी रोड का भूमिपूजन तथा टीना शेड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने की। विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी और रावत नाचा के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत गरियाबंद के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य सभापति लेखराज ध्रुव तथा भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू विशिष्ट अतिथि रहे। जनपद सदस्य भेषमती/रूपसिंह साहू, जनपद सदस्य विष्णु नागेश, जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं साहू समाज सौरीद परिषद अध्यक्ष रूपसिंह साहू, भाजपा मंडल खड़मा अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, फणीकेश्वर विद्यालय अध्यक्ष राजू साहू, सरपंच पुरुष राम ध्रुव, उपसरपंच दशरथ लाल बरिहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों की पीड़ा करीब से समझता हूं
विधायक रोहित साहू ने कहा कि वे गरीब किसान-मजदूर परिवार से आते हैं और पंच, सरपंच तथा जिला पंचायत सदस्य के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच रहते विकास कार्यों के लिए विधायक और मंत्रियों के निवास के चक्कर लगाने पड़ते थे और कई प्रयासों के बाद काम स्वीकृत होते थे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की इन परेशानियों को उन्होंने स्वयं महसूस किया है, इसलिए पंच-सरपंचों की समस्याओं को करीब से समझते हैं।
उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक विकास पहुंचाना उनका संकल्प है और जनता के आशीर्वाद से लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि घाटखाले और छुरा क्षेत्र में करीब 200 करोड़ रुपये के जलावर्धन कार्य चल रहे हैं, जिससे किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने भाजपा सरकार बनाई है और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का काम जारी है। सरकार का संकल्प है कि कोई पात्र गरीब परिवार योजना से वंचित न रहे।
अमलोर को मिली कई विकास कार्यों की सौगात

विधायक रोहित साहू ने अमलोर में सीसी रोड, महिला सामुदायिक भवन, शीतला मंदिर के पास टीना शेड, यादव समाज के लिए 10 हजार रुपये, गणेश समिति के लिए 15 हजार रुपये, मुक्तिधाम एवं यात्री प्रतीक्षालय सहित विभिन्न कार्यों की घोषणा की।
जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। राजिम विधानसभा में जिस गति से विकास कार्य हो रहे हैं, उससे उम्मीद है कि 2029 तक राजिम विधानसभा भी विकसित विधानसभा के रूप में पहचान बनाएगी।
उन्होंने कहा कि पहले पंच-सरपंचों को विकास कार्यों के लिए रायपुर स्थित विधायक निवास के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब विधायक स्वयं गांव-गांव पहुंचकर जरूरत के अनुसार कार्यों की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमलोर में दो वर्षों में लगभग 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है।
लगातार गांवों के बीच पहुंच रहे विधायक
जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुव ने कहा कि पिछले चार दिनों से वे विधायक रोहित साहू के साथ छुरा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। विधायक लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और गांव-गांव तक विकास कार्य पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब विधायक स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।
बारिश भी नहीं रोक सकी गांवों तक पहुंचने की रफ्तार
भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि मूसलाधार बारिश के बावजूद विधायक ने कार्यक्रम रद्द नहीं किए। उन्होंने बताया कि बारिश के बीच विधायक करीब चार किलोमीटर ट्रैक्टर चलाकर, नाला पार करते हुए और कच्चे वनमार्ग से जतमई से तालेसर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की।
कार्यक्रम में पवन साहू, कुमेश्वर साहू, हितेश साहू, अजय ध्रुव, पाल सिंह ध्रुव, योगेंद्र कुमार साहू, उत्तम कुमार ध्रुव, मानिक राम ध्रुव, खेमराज साहू, नारायण बरिहा, देवा ध्रुव, गुलाब बरिहा, घनश्याम बरिहा, सुंदर पटेल, भुनेश्वर साहू, गंगा राम पांडेय, चतुर साहू, रूपसिंह साहू, कामेश्वरी बरिहा, तीजन बरिहा, नीरमति ध्रुव, खेमेश्वरी बरिहा, हीरा बरिहा, गुलेन्दर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अमलोर में उपस्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन से ग्रामीणों को स्थानीय स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं सीसी रोड से आवागमन आसान होगा और टीना शेड से सार्वजनिक गतिविधियों के लिए सुविधा बढ़ेगी। बारिश की बूंदों के बीच विकास कार्यों की शुरुआत और ग्रामीणों के पारंपरिक स्वागत ने कार्यक्रम को खास बना दिया। उपस्वास्थ्य केंद्र, सीसी रोड और टीना शेड की सौगात से ग्रामीणों में गांव की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











