रेप के बाद भड़की नाबालिग, चौकीदार की सब्बल मारकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रेप के बाद चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया कि आधी रात चौकीदार ने नाबालिग युवती से जबरन यौन संबंध बनाए। घटना से आक्रोशित नाबालिग ने चौकीदार पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी करता था बुजुर्ग
जानकारी के अनुसार केतका निवासी सीताराम गोंड (65 वर्ष) सूरजपुर के महुआपारा में एक निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी करता था। मकान का निर्माण एसईसीएल कर्मचारी कामता प्रसाद साहू द्वारा कराया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में सूरजपुर आई थी। सीताराम उसका दूर का रिश्तेदार था और नाबालिग उसे बाबा मानती थी। इसी वजह से वह उसके यहां रुकी हुई थी। बताया गया कि 27 सितंबर की रात खाना खाने के बाद दोनों सो गए थे। रात में बुजुर्ग ने नाबालिग के साथ जबरन संबंध बनाए। इस घटना से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने सब्बल और ब्लेड से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह मजदूरों ने देखा, तब सामने आई वारदात
घटना के बाद डर और अंधेरा होने के कारण नाबालिग रात में बाहर नहीं निकली। अगले दिन सुबह निर्माणाधीन मकान से बाहर निकलते समय मजदूरों ने उसे देखा। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो सीताराम मृत हालत में मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
पूछताछ घटना की दी जानकारी
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ मामले की जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ में नाबालिग ने पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, घर से 300 मीटर दूर मिला शव; रक्तरंजित पत्थर बरामद











