दो बच्चों के पिता ने युवती संग लगाई फांसी, एक ही फंदे से लटका मिला शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक और युवती के शव एक ही पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। मामला कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो शादीशुदा और दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। वहीं युवती की पहचान ज्योति चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो अविवाहित थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और शादी करने की इच्छा की बात सामने आ रही है। हालांकि, दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खेत में बबूल के पेड़ पर मिले शव

जानकारी के अनुसार, हथमुड़ी गांव में ग्रामीणों ने खेत में बबूल के पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। एक ही स्थान पर दो शव मिलने की सूचना तेजी से गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल कुंडा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रेम संबंध में आत्महत्या की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छोटू और ज्योति के बीच प्रेम संबंध था। दोनों के शादी करने की इच्छा की भी चर्चा सामने आई है। बताया जा रहा है कि छोटू पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। हालांकि, घटना से पहले दोनों के बीच क्या परिस्थितियां थीं, कोई विवाद हुआ था या मौत के पीछे कोई अन्य वजह थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं से कर रही जांच

पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही फंदे से पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेमी जोड़े होने की आशंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button