पति के क्वार्टर में पत्नी ने खटखटाया दरवाजा, अंदर का नजारा देख उड़े होश…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विवाहेत्तर संबंध Extra Marital Affair को लेकर पति-पत्नी और महिला मित्र के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति और उसकी महिला मित्र पर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और हथौड़े से हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घरीपखना का है।

पति से मिलने अस्पताल पहुंची थी पत्नी

जानकारी के अनुसार अंशुल सिंह भारज माचाडोली अस्पताल में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। पीड़िता प्रीति सिंह भारज के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को उसके पति अंशुल ने घर नहीं आने की बात कही थी। इसी दौरान सुबह पति के विवाहेत्तर संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि पति की महिला मित्र ललिता सिंह मरकाम ने उसे फोन कर कहा था कि वह और अंशुल कोर्ट मैरिज करने वाले हैं।

इसी बात को लेकर विवाद के बाद प्रीति अपनी बहन के साथ पति से बातचीत कर मामले को सुलझाने के लिए उनके कार्यस्थल माचाडोली अस्पताल पहुंची। अस्पताल में पति नहीं मिले। स्टाफ से पूछताछ करने पर उन्हें बताया गया कि अस्पताल परिसर में उनका एक क्वार्टर है और संभव है कि वे वहां मौजूद हों।

क्वार्टर का दरवाजा खोलने में की देरी

शिकायत के मुताबिक, प्रीति अपनी बहन के साथ पति के क्वार्टर पहुंची तो दरवाजा बंद था। दरवाजा खटखटाने पर काफी देर बाद अंशुल ने दरवाजा खोला और दोनों को अंदर आने से मना कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी भी दी।

आशंका होने पर प्रीति और उसकी बहन अंदर गईं। अंशुल ने उन्हें रोकने की कोशिश की और धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अंदर पहुंचने पर प्रीति ने अपने पति को महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का आरोप लगाया है।

हथौड़े से हमला करने का आरोप

प्रीति ने आरोप लगाया है कि अंशुल सिंह भारज और ललिता सिंह मरकाम ने उसे और उसकी बहन को मारने के लिए हथौड़ा उठाया और वार किया। पति द्वारा हथौड़े से उस पर वार किया गया, लेकिन उसने हाथ से वार रोक लिया, जिससे गंभीर चोट नहीं आई। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान प्रीति को चोट लगी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन को भी चोट लगी। इसके बाद दोनों बहनें किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचीं।

पहले भी मारपीट और धमकी देने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति के कथित महिला से संबंध को लेकर पहले भी उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अंशुल सिंह भारज और ललिता सिंह मरकाम के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेक्स के लिए मना करने पर प्रेमिका की हत्या, सेक्स पावर की गोली खाने के बाद दोबारा संबंध बनाने पर विवाद; आरोपी गिरफ्तार प्रेमी, दोस्त फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button