ITSA Hospital में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुरक्षित भव: फाउंडेशन द्वारा ITSA Hospital के सहयोग से Road Safety Class का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान 150 से अधिक लोगों ने सहभागिता की तथा सभी उपस्थित लोगों को निःशुल्क Emergency Card (इन केस कार्ड) वितरित कर इसके उपयोग एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में सुरक्षित भव: फाउंडेशन के डायरेक्टर केशव राव ने संस्था के गठन और पिछले 14 वर्षों से किए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था को 100 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त हैं और संस्था विभिन्न जनहित गतिविधियों के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

रायपुर कमिश्नरेट से ACP सीमा अहिर्वार ने यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। वहीं सुरक्षित भव: फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संदीप धुप्पड़ ने सड़क सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि थोड़ी-सी सावधानी और जिम्मेदार व्यवहार से कई सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने संस्था द्वारा पिछले 14 वर्षों से किए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता कार्यों की जानकारी भी साझा की।

यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करें 

ITSA के डायरेक्टर सुनील बलानी ने सुरक्षित यातायात व्यवहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए सभी से यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में ITSA के CEO सूरज त्रिपाठी सहित सुरक्षित भव: फाउंडेशन एवं Road Safety Club रायपुर के पदाधिकारी, कार्यकारी सदस्य, फाउंडेशन के सदस्य तथा ITSA अस्पताल से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश दिए गए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में Emergency Card की उपयोगिता समझाई गई।

कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित भव: फाउंडेशन एवं Road Safety Club रायपुर ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क सुरक्षा को अपनी आदत बनाएं और स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जिम्मेदार भूमिका निभाएं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन : रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल