नवापारा के इन इलाकों में कल मंगलवार को बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर में कल दिनांक 13/10/2026 दिन मंगलवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसे लेकर विद्युत विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। जिसमें बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेंगी।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नवापारा शहर क्षेत्र में कल दिनांक 13/10/2026 दिन मंगलवार को शीतलापारा फीडर में FCI के पास Lt लाइन पोल शिफ्टिंग हेतु प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें प्रभावित क्षेत्र एफ सी आई क्षेत्र, गुलाब गार्डन सामने गली, होटल संस्कार, तहसील ऑफिस, फूलचंद कॉलेज और रायपुर रोड में वाले समस्त उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।

इसी तरह मंगलवार को ही शीतलापारा फीडर में गणेश राइस मिल तर्री के पास जर्जर ट्रांसफार्मर डीपी बदलने हेतु Lt लाइन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें गणेश राइस मिल एरिया से तर्री तक आने वाले समस्त उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। समय में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दुर्गोत्सव से पहले हादसा: दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच पंडाल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल