ट्रक के पीछे जा घुसी कार, दो महिलाओं की मौत; 3 गंभीर, दो परिवारों की खुशियां छीनी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कार 16 चक्का ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र का है।
टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे
जानकारी के अनुसार, कार में पांच लोग सवार थे, जो ओडिशा के संबलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास कार आगे चल रहे 16 चक्का ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचाया गया।
दो महिलाओं की मौत, तीन घायल रेफर
अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। कार सवार राजनांदगांव जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान की नहीं हो सकी है।
ट्रक चालक फरार, पुलिस कर रही जांच
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पटेवा पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ दुर्घटना के कारणों और फरार ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई भी की गई।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
भीषण हादसाः तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल











