दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों की जांच तेज, 11 नमूने फेल; 16.90 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच के लिए जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी है। जनवरी से सितंबर 2026 तक जिले में 216 खाद्य नमूने लिए गए, जिनमें जांच के दौरान 5 नमूने मिथ्याछाप, 2 अवमानक और 4 असुरक्षित पाए गए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़े मामलों में अब तक 16 लाख 90 हजार 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, अक्टूबर में अब तक 26 खाद्य नमूने संकलित किए जा चुके हैं।

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच और नमूना संकलन अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी उमेश कुमार के मार्गदर्शन में जनवरी से सितंबर 2026 तक कुल 216 नमूने लिए गए। इनमें 78 विधिक और 138 सर्विलेंस नमूने शामिल हैं।

प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्टों में 5 नमूने मिथ्याछाप, 2 अवमानक और 4 असुरक्षित पाए गए हैं। वहीं, 13 नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से संबंधित कुल 11 प्रकरण दायर किए गए हैं। इन मामलों में सक्षम प्राधिकारी द्वारा 16,90,100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अक्टूबर 2026 में 26 खाद्य नमूने

अक्टूबर 2026 में अब तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 26 खाद्य नमूने लिए गए हैं। इनमें 13 विधिक और 13 सर्विलेंस नमूने शामिल हैं। पनीर, दही, मिठाइयों, दुग्ध उत्पादों, खाद्य तेल और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए हैं। इनकी प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण करने, गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल का उपयोग करने और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे खाद्य पदार्थ विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदें। पैकेटबंद खाद्य सामग्री लेते समय उसके लेबल पर लिखी जरूरी जानकारियों की जांच करें और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवरात्रि में खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच: खराब सामग्री कराई गई नष्ट, शुभम के मार्ट सहित तीन प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल