रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर मरम्मत हेतु 12 घंटे सड़क यातायात के लिए रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर स्थित केंद्री रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा रेलवे फाटक पर आवश्यक एवं विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 12 घंटे तक इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आरडी-22 (किमी 31/6-7) पर 28 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाले सभी सड़क यातायात पर रोक रहेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मरम्मत कार्य में सहयोग प्रदान करें।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











