चक्रवात से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को मिलेगी राहत! मुख्यमंत्री का बड़ा निर्देश, जानिए पूरा मामला

अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री श्री साय

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावित किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर राहत मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करे।

आरबीसी 6-4 के तहत मिलेगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फसल क्षति का सर्वेक्षण निर्धारित मानदंडों के अनुसार शीघ्र पूरा किया जाए। इसके बाद आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण से लेकर राहत राशि वितरण तक की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों को राहत प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुक्तिधाम का अभाव: बारिश ने बुझाई चिता की आग, घंटों की मशक्कत के बाद त्रिपाल और पैरा के सहारे पूरा हुआ अंतिम संस्कार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल