मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, लोहे के कत्ते से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुर्गा जल्दी देने की बात पर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। दुकान में मुर्गा काटने का काम करने वाले ने युवक पर लोहे के कत्ते से हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र का है।
मुर्गा जल्दी मांगने पर हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कठरापाली निवासी 19 वर्षीय मुकेश रात्रे अपने दोस्त मुकेश पैकरा के साथ कृष्णा सोनी की चिकन दुकान पहुंचा था। यहां उसने दुकानदार से मुर्गा जल्दी देने की बात कही। इसी बात को लेकर दुकान में मुर्गा काटने का काम करने वाला 62 वर्षीय अर्जुन सोनी नाराज हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपी ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
झूमाझटकी के दौरान मुकेश रात्रे जमीन पर गिर पड़ा। इसी दौरान अर्जुन सोनी ने मुर्गा काटने वाले लोहे के कत्ते से उसके बाएं पैर के तलवे पर वार कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया।
आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पीड़ित मुकेश रात्रे ने तमनार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी अर्जुन सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 118(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
मुर्गा दुकानदार के गले पर चापड़ से जानलेवा हमला, फरार आरोपी गिरफ्तार











