राजिम के सागर शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, जीवनधारा नमामि गंगे संस्था के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। गरियाबंद जिले की धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी राजिम निवासी सागर कुमार शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संस्था जीवनधारा नमामि गंगे का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें कार्यक्रम क्रियान्वयन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी किया मनोनयन पत्र
जानकारी के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), अर्थ गंगा मिशन, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत जीवनधारा नमामि गंगे के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिदेशक डॉ. हरि ओम शर्मा ने आधिकारिक मनोनयन पत्र जारी किया है।
संस्था के आधिकारिक संविधान की धारा 011/ए-1-2016 के प्रावधानों, सागर कुमार शर्मा की सक्रिय सदस्यता और उनके कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी कार्यकुशलता, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण को देखते हुए कार्यक्रम क्रियान्वयन का अतिरिक्त प्रभार भी प्रदान किया गया है।
राजिम सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर
सागर कुमार शर्मा को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की खबर से राजिम, गरियाबंद जिले सहित छत्तीसगढ़ के सामाजिक, शैक्षणिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई देने वालों में संस्था के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महासचिव उमेश रस्तोगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राम रतन श्रीवास ‘‘राधे राधे’’, डॉ. शीला शर्मा, मनोज पटेल, डॉ. सुषमा पांड्या, भावना शर्मा, डॉ. रश्मि सिंह, नीरजा सक्सेना, क्षमा सिंह, गौरी कश्यप, पद्मजा सिन्हा, शांति सोनी, सरिता श्रीवास्तव, रिजवाना प्रवीन, रईसा बेगम, अशोक कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, रजनी पगार, प्रमिला पटेल, प्रीति अग्रवाल, पुष्पा शर्मा, प्रेमलता, चित्रलेखा, रुद्र सोनी एवं सोनिया सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं।
सभी ने विश्वास जताया कि सागर कुमार शर्मा के नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से छत्तीसगढ़ में संस्था की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को नई दिशा मिलेगी।
नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए करेंगे समन्वित प्रयास
राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर सागर कुमार शर्मा ने संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों, शुभचिंतकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य एवं जिला प्रशासन, संबंधित विभागों, स्थानीय निकायों और आम नागरिकों के आपसी सहयोग से छत्तीसगढ़ की नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए प्रभावी पहल की जा सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि जीवनधारा नमामि गंगे संस्था का उद्देश्य केवल जल स्रोतों का संरक्षण करना नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, वायु और संपूर्ण पर्यावरण की सुरक्षा के माध्यम से प्रकृति एवं मानव जीवन के बीच संतुलन स्थापित करना है। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित प्राकृतिक विरासत तैयार करने के लिए जनजागरण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना संस्था की प्राथमिकता है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
एकता की दौड़ में गरियाबंद पुलिस ने दिया भाईचारे और स्वस्थ जीवन का संदेश











