दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी, महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त जारी, महिलाओं में उत्साह का माहौल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ सरकार ने दीवाली से पहले प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की। राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में योजना की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की।
इस किस्त के तहत 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे गए। इनमें ई-केवाईसी पूर्ण करा चुकीं 67 लाख 33 हजार 502 महिलाएं तथा नियद नेल्ला नार क्षेत्र की 6,908 हितग्राही शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि 10 मार्च 2024 को शुरू हुई इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार की जरूरतों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।
सरकार के अनुसार, योजना की 33वीं किस्त तक कुल 21,350.50 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में अंतरित किए जा चुके हैं। त्योहार से पहले मिली इस आर्थिक सहायता से महिलाओं में उत्साह है और बाजारों में खरीदारी को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
महतारी वंदन योजना से पार्वती साहू ने शुरू किया स्वरोजगार, गांव में फैंसी दुकान खोल बनीं आत्मनिर्भर











