दो स्कूटियों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, महिला की मौके पर मौत; युवती फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दो स्कूटियों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों स्कूटियों में सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी स्कूटी चला रही युवती हादसे के बाद मौके से फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, ग्राम सिल्ली निवासी सोनमती टंडन अपने नाती के साथ किसी काम से बरभाटा जाने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से एक युवती स्कूटी चलाते हुए आ रही थी। पामगढ़ की सिंचाई कॉलोनी के पास मुख्य मार्ग पर दोनों स्कूटियों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सोनमती टंडन को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दूसरी स्कूटी चला रही युवती अपनी गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गई।

फरार युवती की तलाश में पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अपराध दर्ज कर फरार स्कूटी चालक युवती की पहचान और तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस दुर्घटना के कारणों का भी पता लगा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को उड़ाया, एक की मौत, कार चालक फरार, Live Video आया सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल