नौकरी का झांसा देकर बुलाया, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया; अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर एक महिला को अपने जाल में फंसाने और फिर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 52 वर्षीय व्यक्ति ने नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
नौकरी का प्रलोभन देकर शोषण करने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 13 अक्टूबर 2026 को थाना डोंगरगढ़ पहुंचकर आरोपी भरत भूषण मेश्राम (52 वर्ष) के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर उसका रेप किया। इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने आरोपी पर मारपीट करने, सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
मामले की गंभीरता को देखते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(उ), 296, 351(3) एवं 115(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करते हुए उसकी पतासाजी की। पुलिस ने आरोपी भरत भूषण मेश्राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य सामने आने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: न्यूड वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, गिरफ्तार











