अभनपुर में धान खरीदी केंद्र की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, SDM कार्यालय का घेराव; रातभर धरने की चेतावनी, भारी पुलिस बल तैनात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में किसान अभनपुर SDM कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल धान खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग की है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विधायक पर लगाए आरोप

मामला ग्राम बिरोदा में प्रस्तावित धान खरीदी केंद्र को बकतरा स्थानांतरित किए जाने से जुड़ा है। किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्र को रातोंरात बिरोदा से हटाकर बकतरा में खोल दिया गया, जिसकी उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी गई। किसानों ने इस फैसले के लिए अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू पर भी आरोप लगाए हैं।

किसानों के मुताबिक, धान खरीदी शुरू होने के पहले दिन जब वे अपनी उपज लेकर बिरोदा पहुंचे, तब उन्हें केंद्र बकतरा शिफ्ट होने की जानकारी मिली। किसानों का कहना है कि उन्होंने बिरोदा में खरीदी की तैयारी के लिए समय और पैसा खर्च किया था। अचानक केंद्र दूसरी जगह भेजे जाने से उन्हें परेशानी हो रही है।

किसानों ने बकतरा जाने वाले रास्तों की खराब स्थिति और परिवहन सुविधा की कमी का हवाला देते हुए वहां धान बेचने में असमर्थता जताई है। उनका कहना है कि धान लेकर दूसरे केंद्र तक पहुंचना मुश्किल होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।

मांग पूरी नहीं हुई तो हाईवे जाम की चेतावनी

SDM कार्यालय के सामने डटे किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक बिरोदा में धान खरीदी केंद्र खोलने का निर्णय नहीं लिया जाता, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। किसानों ने रातभर कार्यालय के सामने ही बैठने और सोने की बात कही है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर हाईवे चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी है। फिलहाल अभनपुर थाना क्षेत्र में स्थिति पर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है। अब देखना होगा कि किसानों के विरोध के बीच प्रशासन क्या निर्णय लेता है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: कृषक उन्नति योजना में प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, खरीफ 2026 के लिए पढ़िये नए नियम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल