आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम: विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ एवं तिरंगा यात्रा

फिंगेश्वर से राजिम तक गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष, कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे शिवभक्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– श्रावण माह के दूसरे सोमवार 10 अगस्त को पूरे राजिम क्षेत्र में आस्था और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह फिंगेश्वर स्थित श्री फणीकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के बाद राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में जिलेभर के शिवभक्त भव्य कांवड़ यात्रा एवं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 9 बजे श्री फणीकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। भगवान भोलेनाथ की आराधना के बाद सुबह 9.30 बजे बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर फिंगेश्वर से राजिम स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए।

फिंगेश्वर से राजिम तक निकलेगी कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा फिंगेश्वर से रवाना होकर बोरसी पहुंची हुई है। यहां अल्पाहार के बाद आगे बढ़ेगी, जो किरवई, कोमा से राजिम के शिवाजी चौक, सुंदरलाल शर्मा चौक, महामाया मंदिर एवं राजीवलोचन मंदिर से होते हुए लक्ष्मण झूला पार कर श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। राजिम पहुंचने के बाद शिवभक्त भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का पवित्र जल से जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना गया है।

कांवड़ के साथ निकली तिरंगा यात्रा

इस बार कांवड़ यात्रा के साथ तिरंगा यात्रा भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हाथों में तिरंगा लेकर शिवभक्त धार्मिक आस्था के साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहे हैं। सावन की भक्ति और देशभक्ति के इस अनूठे संगम से पूरे राजिम क्षेत्र का वातावरण उत्साह और श्रद्धा से सराबोर नजर आ रहा है।

यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु फिंगेश्वर पहुंचकर यात्रा में शामिल हुए। जैसे ही फिंगेश्वर से यात्रा प्रारंभ हुई रास्ते में विभिन्न जगहों पर फूल मालाओं से भक्तों का स्वागत किया गया। पूरे यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था का महासंगम: विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में निकलेगी 17 किलोमीटर लंबी भव्य कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों से शामिल होने की अपील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button