अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय प्रतिनिधि सभा संपन्न, पवन कुमार निषाद बने प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश कार्यकारिणी भंग करने का निर्णय, विभिन्न जिलों से पहुंचे पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत और एकजुट बनाने का लिया संकल्प

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय प्रतिनिधि सभा का आयोजन रायपुर और नया रायपुर में किया गया। सभा में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संभागों से पहुंचे पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों ने संगठन की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों, चुनौतियों और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों की सहमति के आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ प्रांत के संस्थापक सदस्य पवन कुमार निषाद को परिषद का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सहमति बनी।

संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रतिनिधि सभा के प्रथम दिवस रायपुर स्थित जागृति मंडल में दोपहर 3 बजे ओपन सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पूर्व सैनिकों एवं प्रतिनिधियों ने संगठन की उपलब्धियों, कमियों, चुनौतियों और विस्तार को लेकर अपने विचार रखे।

इस दौरान सदस्यों ने प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा संगठन के नियमों के कथित दुरुपयोग एवं उल्लंघन तथा मनमाने ढंग से कार्य किए जाने को लेकर असंतोष व्यक्त किया। चर्चा के बाद उपस्थित प्रतिनिधियों की सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया।

पवन कुमार निषाद बने प्रदेश अध्यक्ष

प्रतिनिधि सभा के दूसरे दिवस 30 अगस्त को श्री सत्य साईं हॉस्पिटल, नया रायपुर के ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों, संस्थापक सदस्यों और वरिष्ठ पूर्व सैनिकों की सहमति एवं अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रांत के संस्थापक सदस्य पवन कुमार निषाद को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सहमति बनी।

बैठक में संस्थापक सदस्य पवन कुमार निषाद, महावीर टण्डन एवं गुमान दास साहू सहित वरिष्ठ पूर्व सैनिक गोवर्धन शर्मा, मुरारी साहू, बसंत रावटे, भुवन देशमुख, रोमनाथ वर्मा, प्रदीप चन्द्राकर और रवि साहू समेत विभिन्न जिलों एवं संभागों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रदेशभर से प्रतिनिधियों ने की सहभागिता

बैठक में रायपुर से खेमचंद निषाद, राकेश सोनी एवं जय प्रकाश नायक; धमतरी से के.पी. साहू एवं जोहर लाल मण्डावी; दुर्ग से अनिल देशमुख, सुदन साहू, उत्तम सिन्हा, तुलसी राव, लखन साहू एवं शेखर राव; पाटन ब्लॉक से सोहन लाल साहू, राजेश, भूपेंद्र साहू, राजेन्द्र साहू एवं मनोहर दास शामिल हुए।

इसके अलावा सरगुजा से अनिल गुप्ता, सूरजपुर से बालकृष्ण लाकरा, बलरामपुर से दिलीप कुमार, बिलासपुर संभाग से सुरज ठाकुर एवं प्रेम सोनी, बलौदाबाजार से सुनील तिवारी एवं सुनील वर्मा, दंतेवाड़ा से दिनार्थो पान, राजनांदगांव से अशोक झा, उमेश गंगबेर, विनोद रजक एवं पियूष साव, डोंगरगढ़ से झनक लाल विश्वकर्मा, बेमेतरा से दिलीप शुक्ला एवं हरिश अवस्थी, कांकेर से जगमोहन साहू एवं राजेश जैन, कोंडागांव से उमेश साहू, राजेन्द्र शर्मा एवं संतोष मरकाम, बस्तर से घासीदास तथा नारायणपुर से सुनील चन्देल सहित अन्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

जल्द गठित होगी नई प्रदेश कार्यकारिणी

नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रदेश की अन्य कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा। संगठन ने पूर्व सैनिकों के हितों, संगठनात्मक एकता, अनुशासन और संगठन के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

पूर्व सैनिकों की मातृ शक्ति संगठन का भी गठन

इसी अवसर पर पूर्व सैनिकों की मातृ शक्ति संगठन का भी गठन किया गया। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों की सहमति से छत्तीसगढ़ राज्य में पंजीकृत अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़, पंजीयन क्रमांक 4097, के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पवन कुमार निषाद के मनोनयन पर सहमति व्यक्त की गई।

सभा के समापन अवसर पर सभी प्रतिनिधियों ने संगठन को और अधिक मजबूत, अनुशासित, एकजुट एवं प्रभावी बनाने तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

विभागीय खेल प्रतियोगिता में नवापारा का शानदार प्रदर्शन, बालक कबड्डी टीम प्रथम और बालिका टीम बनी उपविजेता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button