मातम में बदली शादी की खुशियां : घर के बाहर खेल रहे 2 बच्चों को कार ने कुचला, एक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को कुचल दिया है। इस हादसे मेंएक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार दैहानपारा के एक घर में दो बेटियों की शादी का कार्यक्रम था। शादी में अपने परिवार के साथ पहुंचे दो बच्चे सकरी निवासी राघव सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी (4) एवं ग्राम खैरा निवासी अनिक सूर्यवंशी पिता पवन सूर्यवंशी (7) दोपहर में घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। तभी उस्लापुर की ओर से तेज रफ्तार कार ने दोनों बच्चों को अपने चपेट में ले लिया।
अस्पताल ले जाते हुई मौत
इस घटना के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान बीच रास्ते पर मासूम राघव सूर्यवंशी की मौत हो गई। जबकि अनिक सूर्यवंशी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मातम में बदली शादी की खुशियां
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में शादी की तैयारी चल रही थी। रिश्तेदार मेहमानदारी में व्यस्त थे। तभी बच्चों के घायल होने की खबर आई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और परिवार के सदस्य रोते बिलखते नजर आए।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन