राजिम ब्रेकिंग: राह चलती महिला के गले से चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुआ घटना, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राह चलती एक महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। बाइक सवार दो युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का महौल है। राजिम थाना क्षेत्र की पूरी घटना है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 5.40 के आसपास राजिम में मां महामाया मंदिर के एक चेन स्नेचिंग घटना की मामले सामने आया है। यह घटना इतनी तेजी से हुआ कि पीड़ित महिला दहशत में आ गई है। महिला घर में खाना बनाने का काम करती है।

रोज की तरह शनिवार को भी काम निपटाकर वापिस अपने घर की ओर आ रही थी। इसी दौरान स्कूटर सवार दो युवक गुजरे उसमें से एक युवक अपने मुंह पर नकाब बांधकर उक्त महिला पर झपट्टा मारते हुए गले से माला को छीन लिया। वारदात के बाद आरोपित मौके से भागने में कामयाब हो गए।

बताया जा रहा है लूटपाट में माला का एक टुकड़ा चोर के हाथ में आया तो दूसरा टुकड़ा महिला के हाथ में, अचानक हुए इस घटना से उक्त महिला सदमे में है। बता दें कि महिला ने जो माला पहनी हुई थी वह आर्टिफिशियल (बनावटी) थी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक घटना की थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

थाना प्रभारी भोला सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायत आई है। महिला ने गले में जो चैन पहना हुआ था, वह नकली है।

News Updating…

Video:-

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों को मारी टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे, Video

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film