सीबीएसई 12वीं बोर्ड में दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम रहा शानदार, इंद्रज द्विवेदी बने क्लास टॉपर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में स्थित दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल पटेवा के बच्चो ने सीबीएसई बारहवी बोर्ड परीक्षा में अपना दमखम दिखाते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। बुधवार को जारी हुए बारहवी बोर्ड की परीक्षा परिणाम में संस्था का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।

संस्था में बारहवी कक्षा के टॉप तीन बच्चों में इंद्रज द्विवेदी ने 92.2 प्रतिशत के साथ कक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं द्वितीय स्थान पर आयुष साहू 91.6 प्रतिशत व तृतीय स्थान मानस साहू 91 प्रतिशत ने अंक प्राप्त किया हैं। इसी तरह संस्था क़े अन्य होनहार बच्चों मे चतुर्थ स्थान किंजल जायसवाल 88.6 प्रतिशत व सिमरन वर्मा ने 87 प्रतिशत पाकर विद्यालय सहित अपने परिजनों का नाम रोशन किया।साथ ही संस्था के अन्य बच्चों ने भी शानदार सफलता हासिल किया है। 

सभी सफल बच्चो ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनो व संस्था को दी है। सफलता प्राप्त विद्यार्थियों को संस्था क़े प्रेसिडेंट प्रकाश दावड़ा, चेयरपर्सन प्रगति दावड़ा मिरानी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं संस्था की सेंटर हेड कविता शर्मा, प्राचार्य यास्मीन खान, बोर्ड कक्षाओ क़े शिक्षक व विद्यालय क़े अन्य स्टॉफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही भविष्य में और बेहतर रणनीति क़े साथ कार्य करते हुए और उत्कृष्ट परिणाम लाने की बात कही। 

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा बच्चों क़े अच्छे परिणाम क़े लिए पूरी प्लानिंग क़े साथ कार्य किया गया था, जिसके चलते परिणाम अच्छा आया। ज्ञात हो नवापारा से लगे पटेवा में संचालित दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई माध्यम का स्कूल हैं, जहाँ पढ़ाई के साथ-साथ  अन्य गतिविधियां जैसे – स्पोर्ट्स, कैरियर गाइड भी संचालित की जाती है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

CBSE 10th में दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम रहा शानदार, अभिनव साहू बने क्लास टॉपर, इन्होंने भी बनाया स्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button