राजिम में पुरानी रंजिश को लेकर पिता-बेटों पर जानलेवा हमला, तीन आरोपियों पर FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम और बाद में हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धमनी निवासी जितेंद्र साहू (38 वर्ष) 21 मई की रात खाना खाने के बाद गांव के तालाब पार में बैठे थे। इसी दौरान गांव के तोमेश साहू और गैदराम साहू हाथ में लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए जितेंद्र साहू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में जितेंद्र साहू के सिर, कंधे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे जितेंद्र के बेटे खिलेश साहू और ओमप्रकाश साहू पर भी आरोपियों ने हमला किया। खिलेश साहू के सिर पर लाठी-डंडे से हमला किया गया, जबकि ओमप्रकाश साहू पर भानकुंवर साहू ने पत्थर पटक दिया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायलों को तत्काल राजिम अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को निजी अस्पताल में रेफर किया गया। मामले की सूचना पर राजिम पुलिस ने आरोपी तोमेश साहू, गैदराम साहू और भानकुंवर साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button