शिक्षा मंत्री डाॅ प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य में आजिविका से आर्थिक सशक्तिकरण की थीम पर बिहान सम्मेलन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)राजिम :-स्व-सहायता समूह के बहनों ने समूह के माध्यम से किस तरह आर्थिक मजबूती प्रदान की है इसे जन-जन तक पहुंचाने राजिम माघी पुन्नी मेला के तीसरे दिन मंगलवार को आजीविका से आर्थिक सशक्तिकरण की ओर के तहत स्वसहायता समूह बिहान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंच के पास में बने डोम में होगा। कार्यक्रम स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, सिहावा विधायक श्रीमती लक्ष्मी धु्रव, जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष श्रीमती स्मृति-नीरज ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 से 10 बजे तक समूहो का पंजीयन किया जायेगा। 10 से 10ः15 तक बिहान एक नजर – गरियाबंद के परिप्रेक्ष्य में, 10ः15 से 10ः20 तक आर्थिक समृध्दिकरण पर फिल्म प्रदर्शन होगा। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जेंडर संवेदीकरण एवं महिला अधिकारों पर चर्चा होगी एवं जंेडर रिसोर्स सेंटर के द्वारा सफलता की कहानी बताई जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि द्वारा जेंडर समानता में विभिन्न विभागो का समन्वय पर परिचर्चा एवं महिला सुरक्षा कानून की जानकारी दी जायेगी। इसके बाद बीसी सखी द्वारा फिल्म प्रदर्शन किया जायेगा। बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं डिजीटल फायनेंस जागरूकता की जानकारी देंगे। कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के प्रतिनिधि द्वारा जैविक खेती एवं जैविक खाद पशुपालन के महत्व पर जानकारी दी जायेगी। इसके बाद गैर कृषि आधारित आजीविका सफलता की कहानी की जानकारी देंगे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन