कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म : बेटी को घर में सोता देख नीयत बिगड़ गई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है। जब बेटी ने मां को यह बात बताई, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां सीधे थाने पहुंची और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जामुल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ रही है।
जानकारी के अनुसार 26 मार्च को एक महिला जामुल थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि वो रोजी मजदूरी करती है। उसकी एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। पति आदतन शराबी है और काम पर भी नहीं जाता है। 25 मार्च को वो काम पर गई हुई थी। दोपहर के समय उसका पति नशे में घर पहुंचा। उसने बेटी घर पर सो रही थी। उसे देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने अपने बेटे को बाहर खेलने भेज दिया था। इसके बाद लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। फिर धमकी दी कि वो अगर किसी को कुछ बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा।
बेटी ने रोते हुए मां को बताई सच्चाई
मां शाम को जब काम से घर लौटी तो पिता घर से गायब था। बेटी डरी सहमी बैठी हुई थी। मां ने उसे देखकर प्यार से पूछा तो वो बिलख-बिलख कर रोने लगी। मां घबरा गई। बेटी ने जैसे ही सच्चाई बताई तो मां के होश उड़ गए। इसके बाद बेटी को लेकर मां अगले दिन 26 मार्च को वो जामुल थाने पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन