बाढ़ का कहर: नदी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो हुआ वायरल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ के तेज बहाव में हजारों एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) बहते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले अंतर्गत खालापुर तालुका के चावणे स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (HPCL) के गैस रिफिलिंग प्लांट की है।

जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण आसपास के नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव का पानी सीधे HPCL के गैस रिफिलिंग प्लांट में घुस गया, जहां रिफिलिंग के लिए रखे गए करीब 1200 खाली एलपीजी गैस सिलेंडर पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते सिलेंडर तेज बहाव के साथ बहने लगे और पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

कर्मचारियों को संभलने का नहीं मिला मौका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाढ़ का पानी इतनी तेजी से प्लांट में दाखिल हुआ कि कर्मचारियों को सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का समय ही नहीं मिल पाया। कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के सामने उनकी कोशिशें नाकाम रहीं।

नदी में बह गए सिलेंडर

बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के साथ सभी सिलेंडर आगे जाकर पातालगंगा नदी में पहुंच गए। नदी में जलस्तर और बहाव बेहद तेज होने के कारण किसी भी कर्मचारी या स्थानीय व्यक्ति को सिलेंडर निकालने के लिए नदी में उतरने की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी है।

खाली थे सभी सिलेंडर, बड़ा हादसा टला

राहत की बात यह रही कि बहने वाले सभी सिलेंडर खाली बताए जा रहे हैं। यदि इनमें गैस भरी होती तो स्थिति कहीं अधिक गंभीर हो सकती थी और बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या वायरल वीडियो पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जेसीबी के टायर में जोरदार ब्लास्ट, 6 फीट हवा में उछले युवक, हेल्पर की मौत, 3 घायल, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button